कालिकट के मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज में इतिहास विभाग के प्रमुख वशिष्ठ एम. सी. और उनके छात्र जैक्सन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पर एक गीत को सुरबद्ध किया है। गीत अंग्रेजी में है। दक्षिण भारत में सोशल साइट्स के जरिये लोकप्रिय भी हो रहा है। इन्होंने खुद ही इस गाने को तैयार किया है। इस गाने की पंक्तियों को उन्होंने खास तौर पर कोहली की शादी के अवसर पर तैयार किया था। वसिष्ठ कहते हैं कि यह हमारी तरफ से कोहली को उपहार है। गीत कुछ इस तरह से है-
वह समुद्र की लहरों की तरह है
जब वह जोश से उछलता कूदता है
तब उसकी भाव-भंगिमाएं बहुत कुछ बयां करती हैं
जैसे बादलों की गड़गड़ाहट हवा से टकराती है
उसी तरह वह गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाता है...