फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सुरक्षित भारत लौटीं ईशा गुप्ता, हनी सिंह ने शेयर किया अपडेट; कहा- ‘हम सुरक्षित हैं’

Tue, 03 Mar 2026 02:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम एशिया संघर्ष जारी है और हर पल नए अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड और म्यूजिक फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। 

विज्ञापन
हनी सिंह और ईशा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष तेजी से फैल गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि इसे हाल के वर्षों की सबसे तीव्र सैन्य झड़पों में गिना जा रहा है। सब यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस संघर्ष पर विराम लगे। ऐसे में बॉलीवुड और म्यूजिक फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। 

विज्ञापन


हनी सिंह ने शेयर किया अपडेट
जब पश्चिम एशिया में तनाव और संघर्ष तेज हो रहा है, कई भारतीय सितारे भी दुबई में फंसे हुए थे। लेकिन अब कुछ अपडेट सामने आए हैं।

सबसे पहले, सिंगर और रैपर हनी सिंह ने दुबई से एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हम सुरक्षित हैं, काम कर रहे हैं,’ जिससे उनके चाहने वालों की चिंता थोड़ी कम हुई।

हनी सिंह की पोस्ट - 

विज्ञापन


विज्ञापन

ईशा गुप्ता लौटीं भारत 
दूसरी ओर, ईशा गुप्ता भी पहले तनाव भरे हालात में दुबई-अबू धाबी में थीं। ईशा ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को बताया भी था कि वह अबू धाबी में सुरक्षित हैं, भले ही परिस्थितियाँ डरावनी और मुश्किल लग रही हों। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे, वह भारत वापस लौटेंगी।
 


अब ईशा भी सुरक्षित भारत पहुंच चुकी हैं और उन्होंने दिल्ली में लैंड कर फैंस का धन्यवाद किया है। उन्होंने खास तौर पर अपनी चिंता जताने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि भारत-यूएई सरकारों और स्थानीय स्टाफ की मदद से वह सुरक्षित वापस आ पाईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें