फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना और जावेद अख्तर ने मनाई होली, रणबीर कपूर ने बेटी राहा संग की मस्ती; रणदीप हुड्डा ने पत्नी संग खेला रंग

Tue, 03 Mar 2026 01:35 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs Celebrate Holi: कई जगह होली कल मनाई जाएगी लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आज ही होली के रंग में रंग गए हैं। जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने अपने घर पर होली पार्टी रखी है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी परिवार संग होली खेलते नजर आए। 

विज्ञापन
बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाई होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के रंग में बॉलीवुड भी रंग गया है। कई सेलिब्रिटीज के होली मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हर कोई होली की मस्ती में डूबा नजर आ रहा है। अपनों को रंग लगाया जा रहा है। कई सेलेब्स अपने बच्चों संग होली खेल रहे हैं। देखिए, सेलेब्स के होली से जुड़े वायरल वीडियो।

विज्ञापन


शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने लगाया रंग 
शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने हर साल की तरह इस बार भी अपने घर पर होली पार्टी रखी है। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। ऋचा चड्ढा को भी इस होली पार्टी में देखा गया। मनीष मल्होत्रा, अली फजल, उर्मिला, दिव्या दत्ता, अंजलि आनंद और मेयांग चांग को भी शबाना और जावेद अख्तर की पार्टी में होली खेलते हुए देखा गया।

विज्ञापन

  शबाना आजमी के घर होली मनाने पहुंचीं उर्मिला मातोंडकर (फोटो क्रेडिट- @yogenshah)

 

 

 
रणबीर कपूर ने बेटी राहा संग खेली होली
रणबीर कपूर भी होली के रंग में रंगे नजर आए। वह अपनी बेटी राहा के साथ होली खेलते हुए दिखे। राहा भी होली खेलकर काफी खुश नजर आई। रणबीर ने पैपराजी को भी होली की शुभकामनाएं दीं। रणबीर कपूर के साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी होली खेलते हुए नजर आए।
 

रणदीप हुड्डा और सोहा अली खान ने परिवार संग मनाई होली
रणदीप हुड्डा जल्द ही पिता बनने वाले हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी और परिवार के साथ होली खेलते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं। कई और सेलेब्स भी होली के रंग में रंगे नजर आए। सोहा अली खान और नेहा धूपिया अपने परिवारों के साथ होली खेलती दिखीं। उर्वशी रौतेला भी एक होली पार्टी में नजर आईं।  
 


इन सेलेब्स ने दी होली की शुभकामनाएं
कई सेलेब्स के होली सेलिब्रेशन के वीडियो तो सामने नहीं आए हैं। लेकिन अजय देवगन, अक्षय कुमार और करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में फैंस को होली की शुभकामनाएं भेजी हैं। 




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें