'कोमोलिका' का नया वीडियो आया सामने
सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 टीआरपी में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है लेकिन अब मेकर्स को उम्मीद है कि शो में कोमोलिका की एंट्री से इसे फायदा होगा। फिलहाल शो में अनुराग और प्रेरणा के बीच रोमांस देखने को मिल रहा है लेकिन दर्शकों को इस वक्त शो में कोमोलिका की एंट्री का इंतजार है जो अब खत्म होने जा रहा है। जी हां, कोमोलिका का रोल टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ही प्ले कर रही हैं। अब उनका प्रोमो जारी कर दिया गया है।
पढ़ें:
'कसौटी जिंदगी की' में अब आएगा कोमोलिका का चेहरा सामने, देखिए वीडियो
'बिग बॉस' में होगा जोड़ी ब्रेक्रअप
रियलिटी शो बिग बॉस में अब तक का सबसे बड़ा फैसला होने वाला है। अब तक जोड़ियों में खेल रहे कंटेस्टेंट अलग-अलग हो जाएंगे और अकेले खेलेंगे। घर में इस वक्त, दीपक-उर्वशी, सौरभ-शिवाशीष, रोमिल-सुरभि और सबा-सोमी की जोड़ी खेल रही है। जसलीन भी जोड़ी में आई थीं लेकिन अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाने से वो अब सिंगल रह गई हैं।
पढ़ें:
बिग बॉस में अब होगा बड़ा बदलाव, इस वजह से तोड़ दी जाएंगी जोड़ियां
'हाउसफुल 4' से नाना पाटेकर को निकाला
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। पुलिस में शिकायत के बाद अब उन्हें फिल्म हाउसफुल 4 से हटा दिया गया है। फिल्म के मेकर्स नाना पाटेकर का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ रहे हैं। उनकी जगह संजय दत्त या अनिल कपूर को लिया जा सकता है।
पढ़ें:
#MeToo का दिखा असर, नाना पाटेकर को 'हाउसफुल 4' से निकाला, अब इस एक्टर को मिली जगह
'बधाई हो' की रिलीज डेट बदली
अंधाधुन की सफलता एंज्वॉय कर रहे आयुष्मान खुराना की आने वाली कॉमेडी ड्रामा फिल्म बधाई हो की रिलीज डेट बदल दी गई है। ये फिल्म पहले दशहरा पर 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट एक दिन पहले कर दी गई है यानी अब ये 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।
पढ़ें:
'बधाई हो' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म