फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo के बाद अब जैकलीन फर्नांडिस की इस पहल से जुड़े अर्जुन कपूर, फैंस से भी मांग रहे हैं समर्थन

Mon, 15 Oct 2018 08:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों समाजिक मुद्दों के लेकर आवाज उठा रहे हैं। हाल ही में उन्हें सोशल मीडिया के जरिए यौन उत्पीड़न को उजागर करने वाले #MeToo कैंपेन का समर्थन करते हुए देखा गया है। इस अभियान को उन्होंने न केवल महिला के लिए काफी कारगर बताया, वहीं उन्होंने पीड़ित महिलाओं का समर्थन किया। 
विज्ञापन


#MeToo कैंपेन के अलावा अर्जुन कपूर एक और खास अभियान को लेकर चर्चा में हैं। जी हां वह आजकल बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के केरल पुनर्निर्माण अभियान को सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस की इस पहल को अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर समर्थन किया है।

साथ ही अपने फैंस से जैकलीन की केरल पुनर्निर्माण पहल का समर्थन करने को भी कहा है। अर्जुन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया- हमें बाढ़ से हुई तबाही को कभी भूलना नहीं चाहिए। जैकलीन की पहल को हमें अपनी क्षमता के अनुसार समर्थन और केरल को पुनर्निर्माण करने में सहायता करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन



गौरतलब है कि बीते महीने केरल में आई बाढ़ से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण पहल के तहत जैकलीन चंदा इकट्ठा कर रही हैं। इसके लिए वह अभियान चला रही हैं। आपको बता दें कि की जैकलीन फर्नांडिस पशु कल्याण के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधित्व करती हैं। वहीं बाद करें अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म की तो इन दिनों वह ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का निर्जेशन डायरेक्टर विपुल शाह कर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें