मंदाना करीमी ने डायरेक्टर पर लगाए आरोप
#MeToo के तहत 'क्या कूल हैं हम' के डायरेक्टर उमेश गडके पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। उमेश पर यह आरोप मॉडल और एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने लगाए हैं। मंदाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि गाने की शूटिंग के दौरान उमेश ने उनके स्टेप बदले और ऐसे कपड़े पहनने के लिए कहा जो पहले से तय नहीं थे।
पढ़ें:
अब Metoo में फंसे 'क्या कूल हैं हम' के डायरेक्टर, मंदाना करीमी ने लगाए गंभीर आरोप
शिल्पा शिंदे ने #MeToo मूवमेंट को कहा बकवास
#MeToo मूवमेंट को लेकर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने विवादित बयान देकर खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर ली है। शिल्पा शिंदे ने कहा कि इंडस्ट्री में रेप नहीं होते बल्कि जो होता है आपसी सहमति से होता है।उन्होंने इस मूवमेंट को बकवास करार दिया है।
पढ़ें:
बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे ने #MeToo पर दिया बड़ा बयान, बोलीं-' रेप नहीं सब आपसी समझौते से होता है'
'हेलीकॉप्टर ईला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
3 साल बाद काजोल एक बार फिर से बॉलीवुड में लौटी हैं। उनकी फिल्म हेलीकॉप्टर ईला इस हफ्ते रिलीज हुई है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन फिल्म की कमाई 3.5 करोड़ हो सकती है। इस हफ्ते तीन और फिल्में जलेबी, फ्रायडे और तुम्बाड भी रिलीज हुई है।
पढ़ें:
जवान बेटे की मां की चिंता को समझना है तो देखिए काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला'