'बधाई हो' का नया गाना रिलीज
एक्टर आयुष्मान खुराना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई अंधाधुन को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं अब इसके बाद 19 अक्तूबर को उनकी एक और फिल्म बधाई हो रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नया गाना 'सजन बड़े सेंटी' आया है। गाने को देव नेगी और हरजोत कौर ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। जबकि इसका संगीत दिया है कौशिक, आकाश और गुड्डू की जोड़ी ने। गाने को व्यास ने लिखा है।
पढ़ें:
'बधाई हो' का एक और गाना रिलीज, 'सजन बड़े सेंटी' ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल
अस्पताल से दिलीप कुमार को छुट्टी
दिलीप कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती रहे 95 वर्षीय दिलीप कुमार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। पिछले एक महीने में दो बार दिलीप कुमार की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर पहुंचने के बाद करीबी रिश्तेदार उनके घर पहुंच रहे हैं।
पढ़ें:
दिलीप कुमार को मिली अस्पताल से छुट्टी, सीने में था दर्द
ये दो कंटेस्टेंट नहीं बन पाएंगी कैप्टन
बिग बॉस 12 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान सबा और सृष्टि आपस में भिड़ गईं। जिसके बाद बिग बॉस ने फैसला सुनाया कि दोनों कंटेस्टेंट अब इस पूरे सीजन में कैप्टन नहीं बन पाएंगी। इससे पहले बिग बॉस ने श्रीसंथ को घर से बेघर करके सीक्रेट रूम में भेज दिया है। जहां वो अनूप जलोटा के साथ घरवालों का सारा हाल देख रहे हैं।
पढ़ें:
Bigg Boss: अब घर में कभी कैप्टन नहीं बन पाएंगी ये दो कंटेस्टेंट, कर दी दोनों ने ये बड़ी गलती