डॉक्टरों ने इमरान को आराम करने की दी सलाह
- रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने इमरान हाशमी को आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
- फिलहाल वह डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक आराम कर रहे हैं।
- इमरान से इस मामले पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।
आवारापन 2 स्टार की हेल्थ अपडेट के साथ उनकी रिपोर्ट का फोटो भी सामने आया है। इसमें उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दिख रही है।
बैंगलोर का शो हुआ कैंसल
इमरान की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें बैंगलोर का शो भी कैंसल करना पड़ा। इस बात की जानकारी उन्होंने एक स्टोरी शेयर कर दी। उन्होंने लिखा-
'मेरी तबीयत काफी खराब है और दुर्भाग्य से मैं बेंगलुरु के शो में शामिल नहीं हो पाऊंगा। लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है! मैं आप सभी से 12 सितंबर, शनिवार को होने वाले सनबर्न यूनियन में मिलूंगा।'
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच आई खबर
- इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं।
- साल 2007 में आई उनकी फिल्म ‘आवारापन’ के इस सीक्वल को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
- फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए खबर लिखे जाने तक 145.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
- ऐसे में फिल्म की सफलता के बीच इमरान के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की खबर उनके फैंस के लिए चिंता की बात है।
ये भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लेटेंट: शेरोन वर्मा को बिहारी बुलाकर समय रैना ने किया तंज, कॉमेडियन के पलटवार ने सबको चौंकाया