फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बाढ़ की तबाही देख अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, ब्लॉग शेयर कर लिखा- ‘ये सब देखना बेहद दर्दनाक है’

Sat, 29 Aug 2026 01:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan on Nepal Floods: इन दिनों नेपाल में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। इस बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने नेपाल में बाढ़ से हुई भयानक तबाही पर चिंता जताई है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में बुधवार को चीन की सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद बर्फ और चट्टानों का मलबा गिरने से अचानक बाढ़ आ गई। इसका सबसे ज्यादा असर नेपाल के रासुवा और मध्य नेपाल के कई इलाकों में देखने को मिला। हजारों लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए। कई कलाकारों ने भी बाढ़ पर अपनी ओर से रिएक्शन दिया है। इस बीच अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग पर बाढ़ को लेकर चिंता जाहिर की है। 

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?

विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ को लेकर चिंता जाहिर की है। इस भयानक आपदा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘एक गंभीर बात पर... नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही देखना बेहद दर्दनाक है। प्रकृति के कहर से कभी लड़ा नहीं जा सकता। हमें उसका सम्मान करना चाहिए। इसके लिए ईश्वर की मौजूदगी जरूरी है। हम प्रार्थना करते हैं।’

नेपाल और तिब्बत की सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद बर्फ और चट्टानों का बड़ा मलबा नीचे आया, जिससे अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई। पानी, कीचड़ और मलबे के तेज बहाव ने कई घरों, गाड़ियों, सड़कों और पुलों को अपनी चपेट में ले लिया। कई बस्तियां पूरी तरह मलबे में दब गईं।

विज्ञापन

नेपाल बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

सैकड़ों लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता

  • जैसे-जैसे इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की पूरी तस्वीर सामने आई, नेपाल और तिब्बत सीमा के दोनों तरफ से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम 475 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं।
  • राहत और बचाव का काम लगातार जारी है।
  • बाढ़ की वजह से नेपाल के कई हिस्सों में यातायात और संचार व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़ें- नागार्जुन अक्किनेनी की 100वीं फिल्म का जारी हुआ पहला ग्लिम्प्स, मेकर्स ने टाइटल का भी किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें