फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मूच के लिए राजी करीना, सैफ अभी तक खामोश

Wed, 17 Jul 2013 11:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद पर्दे पर किसिंग और स्मूच सीन न करने की बात कहने वाली करीना कपूर अपनी इस बात से मुकर गई हैं। जल्द ही वह पर्दे पर इमरान हाशमी के साथ किस करती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन


शादी के पहले करीना कपूर ने एक नहीं कई कलाकारों के साथ स्मूच सीन दिए हैं। आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार और अर्जुन रामपाल से लेकर फरदीन खान के साथ उनके किसिंग सीन चर्चा में रहे हैं।

हालांकि शादी के बाद करीना ने कहा था कि वह पर्दे पर अब सिर्फ सैफ अली खान के साथ ही किसिंग सीन करेंगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपना वो इरादा बदल दिया है।
विज्ञापन


करीना कपूर शादी के बाद भी स्मूच सीन करने के लिए तैयार हो गई है। यह स्मूच सीन किसिंग एक्सपर्ट माने जाने वाले इमरान हाशमी के साथ होगा। जल्द ही दोनों एक साथ एक फिल्म में दिखेंगे।

दूसरी तरफ इस मसले पर अभी तक करीना के शौहर सैफ अली खान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि वह पहले कहते रहे हैं कि कैरियर से जुड़े हुए फैसले करीना खुद ही करती हैं।

एकता कपूर के बैनर में बनने वाली इस फिल्म के इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। एकता कपूर ने जब इस बारे में करीना से बात की तो उन्हें यकीन नहीं था कि करीना 'हां' कर देंगी। लेकिन पटकथा की जरूरत को देखते हुए करीना ने बोल्ड सीन के लिए मंजूरी दे दी।

हालांकि करीना ने पहले अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दीपिका पादुकोण को फिल्म में लिए जाने की योजना थी लेकिन एकता कपूर ने आखिरकार करीना को मना ही लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें