फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में उतरते वक्त अजहर मारने दौड़ते थे दर्शक?

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान मुहम्मद अजहरूद्दीन की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'अजहर' का टीजर लांच हो गया है। फिल्म में अजहर का किरदार निभा रहे इमरान हाशमी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर फिल्म के टीजर को शेयर किया। अजहरुद्दीन की पहचान रहे शर्ट के खड़े हुए कॉलर का जिक्र करते हुए इमरान हाशमी का ट्वीट है 'कॉलर अप!!! टीजर ऑफ सलमान!!'
विज्ञापन

टीजर में अभिनेता का चेहरा नहीं दिख रहा है। नब्बे के दशक की भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में खिलाड़ी दस्ताने पहन कर बल्ला लेकर पवेलियन से निकल कर मैदान की तरफ जा रहा है। जर्सी पर अजहर लिखा है। पवेलियन से निकलते अजहर को प्रशंसक चीयर कर रहे हैं। फिर अजहर के पुतले जलाते हैं और फिर अजहर मैदान में दिखते हैं।

इमरान हाशमी की आवाज में अजहर का परिचय होता है। 'मैं अजहर हूं मैं तीन चीजों के लिए जाना जाता हूं खुदा को मानता हूं, मेरी शादी हुई है और मुझ पर मैच फिक्सिंग का इल्जाम हैं, मेरी कहानी 13 मई 2016 को।'
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिलचस्प है अजहरूद्दीन की जिंदगी और क्रिकेट कैरियर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। उनकी जिंदगी में विवाद बहुत रहे हैं। अजहरूद्दीन 1990 के दशक में ज्यादातर समय भारतीय टीम के कप्तान रहे। 2000 में मैच फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद अजहरूद्दीन का कैरियर खत्म हो गया था। 2012 में आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट ने उन्हे आरोपों से बरी कर दिया। 2009 के लोकसभा चुनाव में अजहरूद्दीन मुरादाबाद से लोकसभा के सदस्य चुने गये।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। उनकी जिंदगी में विवाद बहुत रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें