पूर्व भारतीय कप्तान मुहम्मद अजहरूद्दीन की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'अजहर' का टीजर लांच हो गया है। फिल्म में अजहर का किरदार निभा रहे इमरान हाशमी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर फिल्म के टीजर को शेयर किया। अजहरुद्दीन की पहचान रहे शर्ट के खड़े हुए कॉलर का जिक्र करते हुए इमरान हाशमी का ट्वीट है 'कॉलर अप!!! टीजर ऑफ सलमान!!'
टीजर में अभिनेता का चेहरा नहीं दिख रहा है। नब्बे के दशक की भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में खिलाड़ी दस्ताने पहन कर बल्ला लेकर पवेलियन से निकल कर मैदान की तरफ जा रहा है। जर्सी पर अजहर लिखा है। पवेलियन से निकलते अजहर को प्रशंसक चीयर कर रहे हैं। फिर अजहर के पुतले जलाते हैं और फिर अजहर मैदान में दिखते हैं।
इमरान हाशमी की आवाज में अजहर का परिचय होता है। 'मैं अजहर हूं मैं तीन चीजों के लिए जाना जाता हूं खुदा को मानता हूं, मेरी शादी हुई है और मुझ पर मैच फिक्सिंग का इल्जाम हैं, मेरी कहानी 13 मई 2016 को।'