फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: पवन कल्याण की 'OG' की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती

Wed, 28 May 2025 06:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emraan Hashmi Diagnosed With Dengue: महाराष्ट्र में सीओवीआईडी -19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अभिनेता इमरान हाशमी को मुंबई में 'ओजी' की शूटिंग के दौरान डेंगू हो गया है।
 
विज्ञापन
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान हाशमी इन दिनों साउथ पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'OG' की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन अब उन्हें शूटिंग रोकनी पड़ी हैं। क्योंकि इमरान को 'ओजी' की शूटिंग के दौरान डेंगू हो गया है।
विज्ञापन

 

ओजी की शूटिंग के दौरान इमरान को हुआ डेंगू 
वीरल भयानी की एक पोस्ट के अनुसार, ''बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी को अब कथित तौर पर डेंगू हो गया है। वह पावर स्टार पवन कल्याण के साथ अपनी आगामी पैन-इंडियन फिल्म ओजी की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह मुंबई के गोरेगांव के आरे कॉलोनी में शूटिंग कर रहे थे, जहाँ उन्हें डेंगू के लक्षण महसूस होने लगे। फिल्म की प्रोडक्शन यूनिट के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि इमरान हाशमी अब स्वस्थ हो रहे हैं और उन्होंने शूटिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है।''

फिल्म 'They Call Him OG'
साउथ स्टार पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'ओजी' ( They Call Him के नाम से भी जाना जाता है) एक आगामी गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन नजर आएंगी। यह इमरान की पहली तेलुगु फिल्म है। फिल्म का संगीत थमन तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Mehboob Khan: एक्टर बनना चाहते थे महबूब खान, बन गए निर्देशक, की महबूब स्टूडियो की स्थापना, बनाई यादगार फिल्में
 
विज्ञापन

इमरान का वर्कफ्रंट
इस साल मार्च में इमरान ने जन्मदिन पर फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल की घोषणा की गई थी। इमरान की यह फिल्म 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आवारापन को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था, अब इसकेसीक्वल को कौन डाइरेक्ट करेगा इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है और ना ही इस बात से पर्दा उठा है कि फिल्म के सीक्मेंवल में इमरान के साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Maa Trailer: रौद्र रूप में काली माता के साथ नजर आईं काजोल, जानिए कब होगा फिल्म 'मां' का ट्रेलर रिलीज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें