फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rono Mukherjee Passes Away: काजोल-रानी मुखर्जी के चाचा रोनो मुखर्जी का निधन, अंतिम संस्कार में आए सितारे

Wed, 28 May 2025 06:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mukherjee Passes Away: फिल्म निर्देशक रोनो मुखर्जी का निधन हो गया है। वे काजोल-रानी मुखर्जी और निर्देशक अयान मुखर्जी के चाचा थे।
विज्ञापन
अयान मुखर्जी-तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काजोल और रानी मुखर्जी के चाचा व निर्देशक रोनो मुखर्जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज बुधवार को उनके अंतिम संस्कार में फिल्म जगत की कई हस्तियां पहुंची हैं। रोनो मुखर्जी के भतीजे अयान मुखर्जी और भतीजी तनीषा मुखर्जी चाचा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

विज्ञापन


चाचा के अंतिम संस्कार में पहुंचे अयान मुखर्जी
इसी साल मार्च में होली पर 14 मार्च को अयान मुखर्जी के पिता व अभिनेता देब मुखर्जी का निधन हुआ। परिवार अभी उनके निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था कि एक और सदस्य दुनिया को अलविदा कह गया। चाचा रोनो मुखर्जी के अंतिम संस्कार में भतीजे अयान मुखर्जी पहुंचे हैं। साथ ही अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी भी पहुंची हैं।
 

रोनो मुखर्जी ने इन फिल्मों का किया निर्देशन
रोनो मुखर्जी ने दो फिल्मों का निर्देशन किया। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 1965 में आई, जिसका नाम था 'तू ही मेरी जिंदगी'। उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म 'हैवान' 1977 में आई। रोनो मुखर्जी अभिनेत्री शरबनी मुखर्जी के पिता थे। शरबनी ने 'बॉर्डर', 'गॉड ऑनली नोज', 'मोहनदास' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

Janhvi Kapoor: करण जौहर की फिल्म ‘लग जा गले’ में जान्हवी कपूर संग रोमांस करेगा ये एक्टर, पहली बार बनी जोड़ी
विज्ञापन

शरबनी को सांत्वना देने पहुंचे चचेरे-भाई बहन
इस मुश्किल घड़ी में चचेरे भाई-बहन अयान, तनीषा मुखर्जी शरबनी को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। शरबनी का अपनी चचेरी बहन काजोल के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इसके अलावा एक्टर-निर्देशक व अयान मुखर्जी के जीजा आशुतोष गोवारिकर भी रोनो मुखर्जी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। काजोल अपने चाचा के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई हैं। कयास लगाए जा रहा है कि संभवतः वे अपनी आगामी फिल्म 'मां' के शेड्यूल के कारण व्यस्त हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें