फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसाना बनाया आपने: जेनेलिया के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे इमरान हाशमी, रिलीज हुआ 'गनमास्टर जी9' का गाना

Wed, 23 Sep 2026 02:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Afsaana Banaaya Aapne: अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर जी9' का नया गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज हो गया है। इसमें इमरान हाशमी जेनेलिया डिसूजा के साथ रोमांस करते दिखे हैं।
 
विज्ञापन
अफसाना बनाया आपने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की अदाकारी से सजी फिल्म 'गनमास्टर जी9' का नया गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज हो गया है। गाने में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा ने अभिनय किया है। इसे हिमेश रेशमिया और आसीस कौर ने आवाज दी है। गाने के बोल हिमेश रेशमिया ने लिखे हैं। उन्होंने ही इसका म्यूजिक तैयार किया है।
विज्ञापन

 

अफसाना बनाया आपने - फोटो : सोशल मीडिया
गाने को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
हाल ही में इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर 'गनमास्टर जी9' के पहले गाने 'अफसाना बनाया आपने' का टीजर पोस्ट करके गाने की रिलीज का एलान किया था। इसके एक दिन बाद आज फिल्म का गाना रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 2 घंटे में इस गाने को तीन लाख व्यूज मिले हैं। 

अफसाना बनाया आपने - फोटो : यूट्यूब
क्यों खास है गाना?
  • फिल्म 'गनमास्टर जी9'का गाना इसलिए खास है क्योंकि अभिनेता इमरान हाशमी और गायक हिमेश रेशमिया लंबे समय के बाद एक-दूसरे के साथ वापसी करने जा रहे हैं। 
  • गाने को देखकर फैंस को 2005-2006 का दौर आ याद आ रहा है। 
  • उन दिनों इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया संगीत की दुनिया में धूम मचा रहे थे।

नेशनल अवॉर्ड: कार्तिक ने शेयर की फोटो, यामी ने साझा किया वीडियो; पुरस्कार मिलने पर सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

अफसाना बनाया आपने - फोटो : यूट्यूब
खास था टीजर
25 अगस्त को फिल्म  'गनमास्टर जी 9' का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर से इमरान ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाया था। 1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर में एक्टर इस बार रोमांटिक और एक्शन दोनों ही अंदाज में नजर आए थे। जानें कैसा है टीजर?
विज्ञापन

इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम- @therealemraan
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • फिल्म 'गनमास्टर जी 9' का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। 
  • वहीं फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। 
  • फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है। 
  • यह  29 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • 'आवारापन 2' के सुपरहिट साबित होने के बाद 'गनमास्टर जी9' के सफलता की उम्मीद है।
  •  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें