फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: एलन मस्क ने 'ओपेनहाइमर' के बाद 'बार्बी' को लिया आड़े हाथ, फिल्म देखने जा रहे फैंस को दी यह चेतावनी

Fri, 28 Jul 2023 01:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एलन मस्क ने 'ओपेनहाइमर' के बाद 'बार्बी' पर कटाक्ष किया है। साथ ही इसे देखने जा रहे फैंस को चेतावनी भी देते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
एलन मस्क-बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटा गेरविग की फिल्म 'बार्बी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हालांकि, यह अपनी रिलीज के साथ ही विवादों से भी घिरी हुई है। कुछ लोगों ने फिल्म में कथित पुरुष-विरोधी नारीवाद के बारे में चिंता जताई है। वहीं, अब बार्बी की आलोचना करने वालों में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का भी नाम जुड़ गया है। मस्क ने ट्वीट कर 'ओपेनहाइमर' के साथ ही रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी' पर निशाना साधा है। 

एलन मस्क ने 'बार्बी' पर साधा निशाना

ट्विटर के मालिक और चर्चित बिजनेसमैन एलन मस्क सुर्खियों में रहना बखूबी जानते हैं। एलन को बिजनेस के साथ-साथ राजनीति और एंटरटेनमेंट फील्ड में भी दिलचस्पी लेते देखा जाता है। एलन ने हाल ही में दुनियाभर में बंपर कमाई कर रही फिल्म 'ओपेनहाइमर' पर निशाना साधा था। वहीं, अब उन्होंने इसी के साथ रिलीज हुई फिल्म 'बार्बी' को भी आड़े हाथों ले लिया है। 

विज्ञापन


Rang De Basanti 2: नहीं बनेगा 'रंग दे बसंती' का सीक्वल? राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने खुद बताई वजह
 

'बार्बी' देखने जा रहे दर्शकों को दिया यह मैसेज

एलन मस्क ने 'बार्बी' पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। टेस्ला के मालिन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बार्बी फिल्म पितृसत्ता शब्द का इस्तेमाल करती है, और आप बार-बार इसे सुनकर फिल्म खत्म होने से पहले ही थिएटर से बाहर आ जाएंगे।' एलन ने यह प्रतिक्रिया उस ट्वीट पर दी, जिसमें एक बार्बेनहाइमर मीम में ट्विटर की तुलना बार्बी से की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Jailer: रजनीकांत की 'जेलर' ने पूरी कीं सेंसर बोर्ड की औपचारिकताएं, जानें फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट?

'ओपेनहाइमर' की भी कर चुके हैं आलोचना

एलन मस्क को इससे पहले 'ओपेनहाइमर' पर निशाना साधते देखा गया था। एलन ने फिल्म देखने के बाद एक फोटो को ट्विटर हैंडल से शेयर किया, और इसकी आलोचना करते नजर आए। एलन ने कहा था कि यह फिल्म काफी लंबी है। हालांकि, तमाम प्रतिक्रियाओं के बाद भी 'ओपेनहाइमर' और 'बार्बी' नेशनल चेन्स और दुनियाभर में काफी अच्छा कारोबार कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें