फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elli Avrram: इवेंट में एली अवराम की ड्रेस देख उड़े लोगों के होश, ट्रोल करते हुए बोले- उर्फी करती तो...

Thu, 17 Nov 2022 12:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एली अवराम बुधवार रात को एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। यहां जैसे ही एली ने एंट्री ली, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। अब सोशल मीडिया पर एली को उनके लुक के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
एली अवराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम अक्सर ही अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि एली अपनी कपड़ों की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, बीती रात एली एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं, जहां उनके कपड़े देख लोगों के होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर एली का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, एली अवराम बुधवार रात को एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। यहां जैसे ही एली ने एंट्री ली, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। इस इवेंट में एली बेहद अतरंगी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। व्हाइट कलर की इस ऑफ शोल्डर ड्रेस को एली ने अपने लुक को बालों में बन बनाकर उसमें ब्लैक बो लगाकर पूरा किया था। इसके साथ ही नीचे ब्लैक कलर की फ्रिल लगी थी। एली के फैंस को उनका यह अंदाज पसंद आया तो, कुछ लोग उनके इस फैशन सेंस को समझ नहीं पाए।

Meenakshi Sheshadri: 'डकैत' में सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि का था किसिंग सीन, बोलीं- वह बहुत प्रोफेशनल थे...

सोशल मीडिया यूजर एली के इस लुक की तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इस ड्रेस की डिजाइनर उर्फ हो सकती हैं’, तो दूसरे ने लिखा, ‘एली ने ड्रेस को पहना है या ड्रेस ने एली को पहना है, खैर बैलेंस हो गया है।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘इसे भी पहनने की क्या जरूरत थी।’ इसके अलावा कुछ लोगों का मानना है कि एली की ड्रेस उर्फी से भी बेकार है। एक ने कहा, ‘ये ड्रेस अगर उर्फी ने पहनी होती तो उसे ट्रोल किया जाता, अब क्या हुआ?’, तो दूसरे ने कहा, ‘फिर भी बस गाली उर्फी जावेद को ही मिलती हैं।’ इसके अलावा भी लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Ravi Kishan: पहली बार रवि किशन ने गाया गुजराती-भोजपुरी रैप, गुजरात चुनाव में इस बार गूंजेगी अभिनेता की आवाज



विज्ञापन

बता दें कि एली अवराम सबसे पहले 2013 में बिग बॉस 7 में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने झलक दिखला जा में हिस्सा लिया और 2013 में 'मिकी वायरस' स बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद एली ने कई फिल्मों में काम किया और हाल ही में वह धनुष के साथ 'वाथी' के साथ नजर आई थीं।

Bigg boss 16: ड्यूटी को लेकर अर्चना की मनमानी ने बिगाड़ा घर का माहौल, घरवालों ने उठाकर फेंक दिया सारा सामान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें