सोशल मीडिया यूजर एली के इस लुक की तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इस ड्रेस की डिजाइनर उर्फ हो सकती हैं’, तो दूसरे ने लिखा, ‘एली ने ड्रेस को पहना है या ड्रेस ने एली को पहना है, खैर बैलेंस हो गया है।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘इसे भी पहनने की क्या जरूरत थी।’ इसके अलावा कुछ लोगों का मानना है कि एली की ड्रेस उर्फी से भी बेकार है। एक ने कहा, ‘ये ड्रेस अगर उर्फी ने पहनी होती तो उसे ट्रोल किया जाता, अब क्या हुआ?’, तो दूसरे ने कहा, ‘फिर भी बस गाली उर्फी जावेद को ही मिलती हैं।’ इसके अलावा भी लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Ravi Kishan: पहली बार रवि किशन ने गाया गुजराती-भोजपुरी रैप, गुजरात चुनाव में इस बार गूंजेगी अभिनेता की आवाज