फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alt Balaji: एकता कपूर और मां शोभा ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, अब इस शख्स के हाथ में होगी कमान

Fri, 10 Feb 2023 02:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2017 में शुरू किए गए ऑल्ट बालाजी का कंटेंट बाकी प्लेटफॉर्म से हटके था और इसी वजह से यह अक्सर ही चर्चा में रहता था। अब इस प्लेटफॉर्म के प्रमुख पद से एकता और उनकी मां ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
शोभा कपूर, एकता कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे की क्वीन एकता कपूर ने हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर फैंस के साथ साझा की है। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने 2017 में शुरू किए गए अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी के प्रमुख पद को छोड़ दिया है। इसकी जिम्मेदारी एक नई टीम को सौंपी गई है, जो अब सारे ऑपरेशन देखा करेगी। एकता ने पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

2017 में शुरू किए गए ऑल्ट बालाजी का कंटेंट बाकी प्लेटफॉर्म से हटके था और इसी वजह से यह अक्सर ही चर्चा में रहता था। इसी प्लेटफॉर्म की सीरीज 'गंदी बात' का विवाद तो कोर्ट तक भी पहुंच गया था। वहीं, 'लॉकअप' जैसे रियलिटी शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आज एकता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के मैनेजमेंट में बदलाव की सूचना दी और इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर नई टीम का स्वागत किया है।
Rakhi Sawant: आदिल को लेकर राखी के एक्स हसबैंड का चौंकाने वाला बयान, बोले- वह हर चीज पर जमाना चाहता था कब्जा
विज्ञापन

 
एकता की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई प्रेस रिलीज में लिखा था कि आज आधिकारिक तौर पर एकता कपूर और शोभा कपूर ने ऑल्ट बालाजी कंपनी के प्रमुख के रूप में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके पद छोड़ने का प्रक्रिया पिछले साल ही शुरू हो गई थी। ऑल्ट बालाजी के पास अब एक नई टीम है। दूसरे वेंचर्स पर ध्यान देने के लिए, एकता ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

Kantara: 'कांतारा' के मेकर्स को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाइकोर्ट का फैसला
 
उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया कि अब विवेक कोका इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के नए चीफ बिजनेस ऑफिसर होंगे। पोस्ट में लिखा था, 'कंपनी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि विवेक कोका ऑल्ट बालाजी के नए चीफ बिजनेस ऑफिसर हैं। कोका के नेतृत्व में ऑल्ट बालाजी का लक्ष्य उनके नक्शेकदम पर चलकर दर्शकों को हाई क्वालिटी, ओरिजिनल कंटेंट देने के अपने मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखना है।'
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में आलिया को भेजा समन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें