सारा अली खान अपने परिवार के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली खान अपने परिवार के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा ने पूछा यह सवाल
सारा अली खान अपने पोस्ट के साथ मजेदार कैप्शन लिखने के लिए भी मशहूर हैं। इस पोस्ट के साथ भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है। सारा ने कैप्शन लिखा है, 'रविवार की शुभकामनाएं और ईस्टर की बधाई। क्या कोई अंदाजा लगा सकता है कि सबसे बड़ा दावत खाने वाला कौन है'? सारा के कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि खान फैमिली में ईस्टर संडे पर खास आयोजन रहा है।
सारा अली खान का वर्क फ्रंट
सारा के इस पोस्ट पर नेटिजन्स पूरे परिवार को ईस्टर की बधाई दे रहे हैं। सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में नजर आएंगी। इसमें वे आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।