गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा एक लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं, इस दौरान अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। सुनंदा के पैर छूने की कोशिश करने लगा। वह असहज हो गईं। बाद में उन्होंने यह शो बीच में ही छोड़ दिया। उस फैन पर कॉलेज वालों ने भी एक्शन लिया है। रविवार को सुनंदा ने सोशल मीडिया पोस्ट करके इस पूरे मामले पर बात की है।
सुनंदा ने बताया क्यों डर गई थीं?
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सुनंदा शर्मा ने कहा, ‘कल RKGIT गाजियाबाद कॉलेज में थोड़ी सी गड़बड़ हो गई। सब डर गए, मैं भी डर गई। स्टेज पर मेरा रिएक्शन भी काफी तेजी से आया। जब वह फैन अचानक से स्टेज पर गया था। हम इसके लिए तैयार नहीं थे।’
फैन को माफ करने की बात कही
आगे सुनंदा शर्मा अपनी वीडियो में बताती हैं कि कॉलेज मैनेजमेंट ने इस घटना में शामिल स्टूडेंट के खिलाफ एक्शन लिया है। हालांकि उन्होंने मैनेजमेंट से रिक्वेस्ट की कि वे थोड़ी नरमी बरतें और उसे (फैन) माफ कर दें। वह कहती हैं, ‘कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है। मुझे नहीं लगता कि उनका इरादा गलत था।’ सुनंदा शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने खुद उस फैन को माफ कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें: Sunanda Sharma: बीच कॉन्सर्ट में सुनंदा को छूने स्टेज पर चढ़ा फैन, घबराईं सिंगर ने चिल्लाकर छोड़ी परफॉर्मेंस
इन गानों की वजह से मशहूर हुईं सुनंदा शर्मा?
सुनंदा शर्मा एक पंजाबी एक्ट्रेस, सिंगर हैं। 'जट्ट यमला', 'जानी तेरा ना' और 'पागल नहीं होना' जैसे कई हिट गानों के लिए वह मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर भी सुनंदा की फैन फॉलोइंग काफी है। इंस्टाग्राम पर ही उनके 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं।