फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: 'अमिताभ की तरह रिहर्सल करते हैं शाहरुख', किंग खान के काम करने के तरीके पर बोलीं तापसी

Thu, 28 Dec 2023 06:08 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तापसी पन्नू, शाहरुख खान - फोटो : social media
विज्ञापन
अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता की फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है, इसका क्रेज बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बरकरार है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। शाहरुख के फैंस 'डंकी' में उनके अभिनय की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, अब इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शाहरुख खान की प्रशंसा की और उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन


बच्चन सर की तरह रिहर्सल करते हैं शाहरुख 
एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा, 'उन्हें सीन शूट करने से पहले अमिताभ बच्चन सर की तरह, रिहर्सल करना पसंद है। वे तब तक रिहर्सल करते हैं, जब तक उस किरदार में ढल ना जाए। शाहरुख सर एक थिएटर अभिनेता हैं, जो फिल्म अभिनेता बन गए हैं। वे इसलिए ही सीन को करने से पहले रिहर्सल करते है। शाहरुख सर अनुभवी अभिनेता हैं, इसलिए हमारे काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है।'

यह भी पढ़ें: KWK8: संसद में उठ चुके बिकिनी सीन के सवाल पर शर्मिला टैगोर ने तोड़ी चुप्पी, करण के शो में किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन


शाहरुख को लेकर कही यह बात 
तापसी ने शाहरुख के साथ पहले दिन काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा, 'मुझे डंकी की शूटिंग का पहला दिन याद है, जब मुझे उनके साथ एक फिल्म का सीन शूट करना था। जब वे एक्टिंग कर रहे थे, तो मैं उन्हें देखने के लिए बीच में ही बाहर हो गई थी, क्योंकि हमेशा मैंने उन्हें फिल्मों में अभिनय करते देखा था। शाहरुख सर को सामने से एक्टिंग करते देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हालांकि, मुझे नहीं पता कि सर को इसका एहसास हुआ या नहीं, लेकिन मुझे बहुत खुशी हुई।'
विज्ञापन


शाहरुख के साथ काम करने का नहीं मिलता मौका
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'किसी भी अभिनेत्री को आसानी से शाहरुख सर के साथ फिल्म में काम करने का मौका नहीं मिलता है। उनके साथ काम करने का अवसर जीवन में एक बार ही मिलता है, वो मुझे मिला। हालांकि, मुझे पता था कि फिल्म में मेरे एक-दो सीन ही होंगे, लेकिन मैंने काम किया।' बता दें कि, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'डंकी' शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर भी अहम भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: Hollywood: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं ये हॉलीवुड सितारे, आज भी इनकी धुन पर नाचते हैं फैंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें