फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुभाषी होनी की वजह से एलनाज को मिला 'सैक्रेड गेम्स' में मौका

Fri, 21 Jun 2019 10:06 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Elnaaz Norouzi - फोटो : twitter
विज्ञापन
'सैक्रेड गेम्स' ऐसी वेब सीरीज रही जिसने पूरे देश मे वेब सीरीज बनाने का नया ट्रेंड शुरू किया। अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी देश की पहली अंतरराष्ट्रीय वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' ने स्क्रिप्ट, निर्देशन, और कास्टिंग सहित सभी मामलों में एक अलग छाप छोड़ी। सीरीज के सभी किरदार काफी प्रचलित हुए इन्हीं प्रचलित किरदारों में एक रहा जोया मिर्जा का किरदार। 
विज्ञापन


पूरी सीरीज के दौरान जोया का यह किरदार छोटा जरूर था, पर सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे मंजे हुए अदाकारों के बीच एलनाज का यह किरदार काफी प्रभावशाली रहा। जोया का किरदार निभाने वाली ईरानी अभिनेत्री एलनाज नौरोजी इस सीरीज के दूसरे पार्ट का भी हिस्सा हैं और सुनने में आ रहा है कि 'सैक्रेड गेम्स 2' एलनाज का किरदार काफी अहम रहने वाला है। 

सूत्रों के अनुसार 'सैक्रेड गेम्स' का हिस्सा बनने के लिए एलनाज को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जोया के किरदार के लिए एलनाज से पहले कई विदेशी मॉडल्स ने ऑडिशन दिया पर सफलता एलनाज के ही हाथ लगी। अभिनय और खूबसूरती के अलावा एलनाज एक और खूबी थी जिससे उनको इस किरदार को हथियाने में मदद मिली। एलनाज की वह प्रतिभा है उनका बहुभाषी होना।
विज्ञापन


एलनाज हिंदी और अंग्रेजी के अलावा जर्मन और फारसी भाषा की भी अच्छी जानकर हैं। खासकर फारसी भाषा मे उनकी मजबूत पकड़ से इस उनको जोया के किरदार से जुड़ने में काफी मदद मिली और इससे एलनाज ने सीरीज के निर्माताओं को काफी प्रभावित किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें