कोर्ट के आदेश के बाद एनसीबी करिश्मा प्रकाश से पूछताछ कर सकती है, लेकिन आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती है। कोर्ट में करिश्मा प्रकाश ने भरोसा दिलाया था कि वह जांच में सहयोग करेंगी।
पिछले दिनों ऐसी रिपोर्ट आई थी कि करिश्मा ने टैलेंट एजेंसी क्वान (KWAN) से इस्तीफा दे दिया है जिसका मतलब है कि अब वे दीपिका पादुकोण के साथ नहीं जुड़ी हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग कनेक्शन पर एनसीबी की जांच जारी है। इस केस में करीब 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, ड्रग पैडलर जैद, बासित परिहार समेत अन्य लोगों शामिल हैं। इसमें रिया और सैमुअल को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई ए लिस्टर्स कलाकारों से पूछताछ की गई है। इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर सहित अन्य हैं।