फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2: दिवाली पर 'दृश्यम 2' के मेकर्स दे रहे बंपर छूट, एडवांस बुकिंग में खरीदेंगे टिकट तो मिलेगा यह ऑफर

Mon, 24 Oct 2022 11:58 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ दिनों पहले दृश्यम 2 के मेकर्स ने कहा था कि 2 अक्टूबर को फिल्म के टिकट बुक करने पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अब दर्शकों के लिए मेकर्स ने एक और खुशखबरी साझा की है।
 
विज्ञापन
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इन दिनों दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है। कभी किसी खास दिन पर छूट मिल रही है तो कभी टिकट 75 रुपये में मिल रहा है। अब इसी बीच अजय देवगन अपनी फिल्म दृश्यम 2 लेकर आ रहे हैं। दिवाली के मौके पर मेकर्स ने दृश्यम 2 को लेकर एक खुशखबरी साझा की है। दृश्यम 2 के जरिए करीब सात साल बाद एद बार फिर विजय सलगांवकर का केस खुलने वाला है। इस केस का सच जानने के लिए अक्षय खन्ना केस की तह तक जाने वाले हैं। इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने दृश्यम 2 का ट्रेलर रिलीज किया था। इसका ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। अब फिल्म को लेकर एक और खुशखबरी सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने कहा था कि 2 अक्टूबर को फिल्म के टिकट बुक करने पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अब दर्शकों के लिए मेकर्स ने एक और खुशखबरी साझा की है।

इसे भी पढ़ें- खून से भी बढ़कर अजय देवगन और कुमार मंगत का रिश्ता, गोवा में सामने आई आपसी प्रेम की भावुक कहानी

मेकर्स ने घोषणा की है कि दिवाली के मौके पर दृश्यम 2 की टिकट बुकिंग करने पर 25% की छूट मिलेगी। दृश्यम 2 ने दिवाली के मौके पर स्पेशल ऑफर अनाउंस किया है। 24 और 25 अक्टूबर को टिकट बुकिंग करने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एडवांस बुकिंग करने वालों के लिए खास मौका हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- तब्बू ने 'दृश्यम 2' में अपने किरदार को लेकर की बात, बोलीं- अब तक का सबसे मुश्किल रोल
विज्ञापन

दृश्यम 2 को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज, भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ये फइल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का म्यूजकि रॉकस्टार डीएसपी ने दिया है। दृश्यम 2 मशहूर एक्टर मोहनलाल की मलयालम फिल्म का रीमेक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें