फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ड्रीम गर्ल' बनी आयुष्मान खुराना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 'बधाई हो' को भी दी मात!

Mon, 14 Oct 2019 07:46 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dream girl - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना अभिनीत पावरहाउस निर्माता एकता कपूर की हालिया रिलीज़ ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और रिलीज़ के बाद, अपने छठे सप्ताह में भी मजबूत पकड़ बनाये हुए है। इस साल 13 सितंबर को रिलीज हो चुकी यह फिल्म अपने 5वें वीकेंड में 1.70 करोड़ की कमाई करने में सक्ष्म रही और इसी के साथ यह फ़िल्म अब तक कुल मिलाकर 139.70 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर चुकी है।

विज्ञापन


जबकि ड्रीम गर्ल अभिनेता आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनिंग फ़िल्म थी लेकिन अब यह उनकी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है और 'बधाई हो' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 137.61 करोड़ का आंकड़ा दर्ज किया था।

दिलचस्प बात यह है कि "ड्रीम गर्ल" एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।ड्रीम गर्ल का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है और इसमें नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, विजय राज, निधि बिष्ट और राज भंसाली ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: EXCLUSIVE: आलिया के साथ भंसाली की ये बायोपिक फाइनल, पहले प्रधानमंत्री तक जा पहुंची थी 'गंगू बाई'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें