12 दिनों में फिल्म हुई री-शूट
एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स को फिल्म के कुछ दृश्यों में सुधार की गुंजाइश नजर आई जिसकी वजह से इसके कई सीन को जल्दी जल्दी फिर से शूट करना पड़ा है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता एकता कपूर और निर्देशक राज शांडिल्य ने फिल्म का पहला कट देखा। वे परिणाम से खुश थे, लेकिन उन्हें यह भी लगा कि वे कुछ चीजें बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने आयुष्मान से लेकर अन्य अभिनेताओं और तकनीशियनों तक से बात की और वे सभी कुछ हिस्सों की फिर से शूटिंग के लिए तुरंत सहमत हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक दोबारा शूटिंग 12 दिनों तक चली और 15 जुलाई को मुंबई में पूरी हुई। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर री-शूट काफी आम है। ऐसा एवेंजर्स और प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल के साथ भी हो चुका है।
Suniel Shetty: ट्रोलिंग के बाद टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बदला 'अन्ना' का रुख, अभिनेता ने किसानों से मांगी माफी
ये सितारे भी फिल्म में आएंगे नजर