अनन्या पांडे ने अपनी फिल्म 'लाइगर' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर विचार किया और कहा कि वह हर स्थिति से सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने में विश्वास करती थीं और उन्होंने असफलताओं पर ध्यान केंद्रित नहीं करना, बल्कि आगे बढ़ना सीखा है। अनन्या ने कहा, “मुझे लगता है कि व्यक्ति को हर चीज को अपने हिसाब से लेना चाहिए। हर अनुभव से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। यह वास्तव में आपको समझाता है कि क्या गलत हुआ और कोई कैसे बेहतर हो सकता है। मैं बातों-बातों में नाराज होते रहने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि मैं आगे बढ़ती हूं।”
RARKPK 150 Cr: सबसे सुस्त 150 करोड़ की कमाई का नया रिकॉर्ड करण के नाम, ये हैं बॉलीवुड के 10 सबसे मशहूर ‘कछुए’
'ड्रीम गर्ल' फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 2019 के कॉमेडी ड्रामा का सीक्वल है, जिसमें नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म के अगले भाग में नुसरत को अनन्या ने रिप्लेस किया। 'ड्रीम गर्ल 2' में परेश रावल, राजपाल यादव, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, सीमा पाहवा और विजय राज जैसे सहायक कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म को दर्शकों से कुल मिलाकर सकारात्मक समीक्षा मिली है।
Esha Deol: शबाना आजमी संग पिता के किसिंग सीन देख शर्म से लाल हुई ईशा, बोलीं- हम भी चौंक गए थे