फिल्मों में काम करने को लेकर हेमा ने कही यह बात
अपने समकालीन कलाकारों शर्मिला टैगोर, जया बच्चन और पति धर्मेंद्र के दोबारा पर्दे पर आने के बाद अभिनेत्री हेमा मालिनी का कहना है कि वह भी फिल्में करना चाहेंगी। बशर्ते निर्माता उनके पास कुछ अच्छी भूमिकाएं लेकर आएं। हेमा की पिछली फिल्म शिमला मिर्ची थी, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। 2000 के दशक में अभिनेत्री ने बागबान, वीर-जारा, बाबुल और बुड्ढा होगा तेरा बाप जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद वह इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो गई थीं।
फिल्मों में काम करने के लिए इच्छुक हैं हेमा
हाल ही में, एक इंटरव्यू में हेमा ने अपने फिल्मी करियर को लेकर कहा, ‘मैं फिल्में करना चाहूंगी। अगर मुझे कुछ अच्छी भूमिकाएं मिलेंगी, तो निश्चित रूप से मैं फिल्में करूंगी और क्यों नहीं? मैं आखिर एक अभिनेत्री भी हूं। मैं चाहूंगी कि सभी निर्माता आगे आएं और मुझे साइन करें। मैं वहीं हूं। बस आप लोगों के आने का इंतजार है।’
Karachi To Noida: ‘कराची टू नोएडा’ से सीमा हैदर की छुट्टी, इम्पा ने किया फिल्म के शीर्षक के पंजीकरण से इनकार
अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को किया याद
इंटरव्यू में आगे हेमा से पूछा गया कि क्या उन्होंने यह फैसला अपने साथियों को देख कर लिया है। तो इसपर अभिनेत्री ने कहा कि उनकी इच्छा है कि उन्होंने 'बागबान' के बाद और अधिक काम किया होता। अभिनेत्री ने कहा, ‘काश हमने 'बागबान' के बाद कई और फिल्में एक साथ की होतीं, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। शायद लोगों को केवल 'बागबान' ही याद रखना होगा। बच्चन जी के साथ काम करना काफी अच्छा रहा है।’