फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: 'मैं हर बार आपको ही चुनूंगा', माधुरी दीक्षित के 58वें जन्मदिन पर पति राम नेने ने किया विश

Thu, 15 May 2025 12:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dr Ram Nene Wishes Madhuri Dixit Happy Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के 58वें जन्मदिन पर उनके पति और डॉ. राम नेने ने उन्हें जन्मदिन की खास बधाई दी है। राम ने सोशल मीडिया पर कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक नोट भी लिखा। 
 
विज्ञापन
राम ने दी माधुरी को जन्मदिन की बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम@drneneofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके पति श्री राम नेने ने सोशल मीडिया पर अपनी भावानाओं को जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राम ने अपने दिल की बात लिखी है, जिसे साफ जाहिर होता है कि वह माधुरी से कितना प्यार करते हैं। वहीं फैंस ने भी धक-धक गर्ल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर अपना प्यार जताया है।
विज्ञापन

 

राम नेने का पत्नी माधुरी के लिए खास पोस्ट
श्री राम नेने ने इंस्टाग्राम पर माधुरी के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कई लाजवाब तस्वीरों के साथ अपना दिल खोलकर रख दिया है। उन्होंने अपने दिल की बातों को शब्दों द्वारा जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे, उस व्यक्ति को जिसने हर तरह से हमारे जीवन को रोशन किया है। आपने सब कुछ हल्का, गर्म और बेहतर बना दिया है - बस आप होने से। मैं आपको फिर से चुनूंगा। प्यार, हंसी और आपके द्वारा लाई गई रोशनी के लिए धन्यवाद। यह हमारे लिए है, और आने वाले कई और खूबसूरत सालों के लिए। मैं तुमसे प्यार करता हूं, हमेशा।'

विज्ञापन

राम के पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रिया
राम ने जैसे ही माधुरी के साथ यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया, फैंस ने जमकर अपना प्यार कमेंट के जरिए बरसाया। एक फैन ने लिखा, 'सबसे महान इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'ओह, उनके दिन को और अधिक सुंदर बनाने के लिए उनके लिए कितनी सुंदर शुभकामनाएं-जन्मदिन मुबारक हो मैडम', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं माधुरी जी, हमेशा खुश रहें-आपने अपने प्यार का बहुत बढ़िया खुलासा किया है डॉक्टर', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं-मेरी सर्वकालिक पसंदीदा', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, पसंदीदा रानी, सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एमडी।'

यह भी पढ़ें:Homebound: ईशान-विशाल की दोस्ती को दर्शाता 'होमबाउंड' का पहला पोस्टर, करण जौहर ने शेयर की खास जानकारी..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें