फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jo jeeta Wohi Sikander: 33 साल बाद 'उड़ता ही फिरू मैं' से गूंज उठा सिनेमाघर, री-रिलीज पर पूजा बेदी का पोस्ट

Thu, 15 May 2025 09:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jo Jeeta Wohi Sikander Re-Released: 1992 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' की रिलीज को आज पूरे 33 साल हो गए हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से री-रिलीज किया गया, जिसे लेकर फिल्म की अभिनेत्री पूजा बेदी ने एक इमोशनल नोट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।
 
विज्ञापन
'जो जीता वही सिकंदर' - फोटो : इंस्टाग्राम@poojabediofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक मंसूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' 22 मई 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी और गाने दर्शकों को आज भी पसंद है। यही वजह है कि फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया। फिल्म की री-रिलीज को लेकर पूजा बेदी ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जाहिर की है।
विज्ञापन

'जो जीता वही सिकंदर' को लेकर पूजा बेदी का पोस्ट
पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' की री-रिलीज की खुशी जताते हुए फैंस के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की झलक के साथ पूजा ने अपने फैंस को कुछ खास मैसेज भी दिया है। पूजा ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'क्या अद्भुत एहसास है। मेरी फिल्म जो जीता वही सिकंदर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई और 33 साल बाद खुद को बड़े पर्दे पर देखना बेहद रोमांचक और भावनात्मक था।' इसके साथ ही इस वीडियो में पूजा ने अपने फैंस से एक खास सवाल किया है- पूजा ने फैंस से पूछा - 'इस फिल्म का आपका पसंदीदा पल कौन सा था?'

विज्ञापन

फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर'
फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का निर्देशन और सह-लेखन मंसूर खान ने किया है। इसका निर्माण और सह-लेखन नासिर हुसैन ने किया है। इसमें आमिर खान, आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी, मामिक सिंह, पूजा बेदी और कुलभूषण खरबंदा ने अभिनय किया है। फिल्म का संगीत जतिन-ललित ने दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को 1999 में तेलुगु में थम्मुडु के नाम से बनाया गया था, जिसे बाद में कई भाषाओं में बनाया गया। यह आमिर खान की बेहतरीन फिल्मों में से एक है और दर्शक इसे आज भी देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें