रणवीर सिंह और फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने कही ये बात
उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब रणवीर सिंह पर प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबरों को लेकर एफडब्ल्यूआईसीई की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। इससे पहले रणवीर के आधिकारिक प्रवक्ता ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। हालांकि बयान में एफडब्ल्यूआईसीई के निर्देश या उन पर लगे आरोपों का सीधा जिक्र नहीं किया गया।
प्रवक्ता ने कहा, ‘रणवीर सिंह फिल्म जगत और डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। डॉन 3 से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के दौरान, उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी है, क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर चर्चाओं और व्यक्तिगत संबंधों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए।’
बयान में यह भी कहा गया कि रणवीर इस मामले को लेकर चल रही अटकलों में सार्वजनिक रूप से कुछ जोड़ना नहीं चाहते। फिलहाल, न तो रणवीर सिंह और न ही फरहान अख्तर ने व्यक्तिगत रूप से इस विवाद पर विस्तार से कुछ कहा है।
रणवीर सिंह डॉन 3 विवाद
- फोटो : सोशल मीडिया