सिद्धांत चतुर्वेदी की लव लाइफ
जब एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी से पूछा गया कि आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में कोई कलाकार प्यार में पड़े बगैर कैसे रह सकता है और अपने पार्टनर को भावनात्मक सुरक्षा कैसे दे सकता है, तो उन्होंने कहा, 'जिंदगी में हमेशा काम, परिवार, प्यार और खुद के लिए अलग-अलग जगह बनाने का बैलेंस रहता है।'
कैसा बनाते हैं जिंदगी में बैलेंस
उन्होंने आगे बताया, 'यह बैलेंस समझदारी और अभ्यास से आता है। कोई इससे पैदा नहीं होता। कभी-कभी कुछ बातें समझ आ जाती हैं, लेकिन जिंदगी कई चीजों का मिश्रण है। प्यार आपकी पूरी जिंदगी नहीं है, काम भी आपकी पूरी जिंदगी नहीं है। ये सब उसके हिस्से हैं। बैलेंस अभ्यास से बनता है। इसमें गलतियां करना, सही इंसान ढूंढना, सही जवाब तलाशना शामिल है। जब आप इस बारे में जागरूक रहते हैं और जिंदगी को सिर्फ एक चीज पर केंद्रित न करके पूरी तरह देखते हैं, तो बैलेंस बन जाता है।'
सिद्धांत को क्यों खेलना पसंद है PS5?
उन्होंने कहा, 'जब आपके पास कोई ऐसा हो, जिसके साथ सपने शेयर कर सको, अच्छा परिवार हो, और सेहत अच्छी हो, तो बैलेंस की जरूरत हर जगह पड़ती है। मुझे लगता है कि मैंने अभी तक पूरा बैलेंस नहीं बनाया है, लेकिन मैं कोशिश करता हूं कि हर दिन सेहत, परिवार और काम सबको समय दूं। अभी प्यार नहीं है, इसलिए उसकी कमी महसूस होती है। इस कमी को भरने के लिए मैं PS5 गेम खेलता हूं।”
यह भी पढ़ें: क्या ‘ओ रोमियो’ को मिला वीकएंड का फायदा? जानें ‘तू या मैं’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन
कब रिलीज होगी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’
फिल्म‘दो दीवाने सहर में’ एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रवि उदयावर द्वारा निर्देशित और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित, इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं (शशांक और रोशनी) में हैं। यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: ईशा सेंटर में सारा अर्जुन-तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी ने जमकर किया डांस, देखें वायरल वीडियो