फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण के आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड पर दिव्या दत्ता ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘मेरी स्थिति अलग है’

Fri, 20 Mar 2026 04:39 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Divya Dutta On 8 Hours Shift Demand: दिव्या दत्ता ने दीपिका पादुकोण के आठ घंटे के काम की शिफ्ट की मांग पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए दिव्या ने इसको लेकर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
दिव्या दत्ता और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण के आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड करने के बाद इंडस्ट्री में इसको लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। इस बहस पर पूरी इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी नजर आई। अधिकांश सेलेब्स ने जहां दीपिका पादुकोण की मांग का समर्थन किया। तो वहीं कुछ ने इससे अपनी नाइत्तेफाकी भी जताई। अब अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। 

हम जनरलाइज नहीं कर सकते

विज्ञापन

एचटी सिटी से बात करते हुए दिव्या दत्ता ने कहा कि हम इन चीजों को जनरलाइज नहीं कर सकते। एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वहां एक महिला महिला अधिकारों के बारे में बात कर रही थी। उसी समय पुरुष विरोधी बातें भी हो रही थीं। तभी वहां एक आदमी खड़ा हुआ और बोला, 'मैडम, मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं, लेकिन क्या आप कृपया संबंधित व्यक्ति से कह सकती हैं?' इसलिए हम इन चीजों को जनरलाइज नहीं कर सकते।

दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25

जो मुझे ठीक लगे, हो सकता दूसरे को न लगे
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जो बात मुझे ठीक लगे, वो दूसरे को शायद ठीक न लगे। उनकी स्थिति मेरी स्थिति से अलग है। तो किसी की स्थिति पर टिप्पणी करने वाली मैं कौन होती हूं? वैसे भी ये दो लोगों के बीच का मामला है।

ये एक्टर्स और निर्माता के बीच का मामला है। अगर मुझे कभी जल्दी जाना पड़े और निर्देशक को इससे कोई आपत्ति न हो, तो कोई बात नहीं। अगर उन्हें आपत्ति है, तो वो साथ काम नहीं करते। बात इतनी ही सरल है।

विज्ञापन

चिरैया - फोटो : सोशल मीडिया
‘चिरैया’ में नजर आई हैं दिव्या दत्ता
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्या दत्ता की नई सीरीज 'चिरैया' आज ही रिलीज हुई है। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इससे पहले दिव्या को आखिरी बार विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' में देखा गया था। उन्होंने फिल्म में सोयराबाई की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें