फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार से इंस्पायर हुईं वामिका गब्बी, हॉरर-काॅमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में किया यह खास काम

Fri, 20 Mar 2026 04:26 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Wamiqa Gabbi In Movie Bhoot Bangla: फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी भी नजर आएंगी। इस हॉरर फिल्म में वह सिर्फ ग्लैमर का तड़का नहीं लगा रही है, वह अलग ही अंदाज में दर्शकों को देखने को मिलेंगी। 

विज्ञापन
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर वामिका गब्बी काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में वह बिल्कुल ही अलग अंदाज में दर्शकों से रूबरू होंगी। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक अपडेट सामने आई, जिससे पता चलता है कि एक्ट्रेस खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार से काफी इंस्पायर है। वह उनके नक्शे-कदमों पर चल रही हैं। जानिए, ऐसा क्या कर रही हैं वामिका गब्बी। 

अक्षय कुमार के साथ बिठाया तालमेल 

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘भूत बंगला’ में वामिका गब्बी ने अपने एक्शन सीन खुद किए हैं। एक्ट्रेस ने एक ट्रेन सीक्वेंस शूट किया, जिसमें वह ट्रेन के किनारे पर खड़ी थीं। इस सीन के लिए अक्षय कुमार के साथ एकदम सही तालमेल और टाइमिंग की जरूरत थी। वामिका ने अक्षय कुमार का पूरा साथ दिया। 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वामिका को इस सीन के लिए अक्षय पर पूरा भरोसा था। उन्होंने बिना किसी एक्सट्रा सपोर्ट के सीन किया।’ 

विज्ञापन

फिल्म 'भूत बंगला' की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
टीजर में भी दिखी वामिका गब्बी की झलक
पिछले दिनों फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हुआ। इसमें अक्षय कुमार जहां अपनी कॉमेडी से हंसाते हैं। वहीं डरावना माहौल भी टीजर में दिखता है। अक्षय कुमार का लुक भी टीजर में काफी अलग नजर आया है। कहानी के अलावा बाकी कलाकारों की भी झलक भी टीजर में दिखती है, इसमें वामिका भी नजर आईं। टीजर से ही हिंट मिला है कि इसमें एक रहस्मयी जीव है जो सबको डराता है। 

ये खबर भी पढ़ें: नवाज शरीफ से प्रेरित किरदार में नजर आए मशहूर अमरोही, ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा कैसे बने? बताया आदित्य धर का विजन 
 
कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में असरानी की भी झलक मिलेगी। पिछले साल इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें