फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पाटनी को गंगा आरती के दौरान क्रॉप टॉप पहनना पड़ा भारी, यूजर्स ने जमकर किया एक्ट्रेस को ट्रोल

Thu, 20 Apr 2023 10:11 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिशा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची हुई हैं। इस दौरान वह मंदिर और गंगा आरती में शामिल हैं।  गंगा आरती के दौरान दिशा पाटनी क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिशा पाटनी बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही दिशा अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिसको लेकर वह सुर्खियों में छाई रहती हैं। दिशा पाटनी अपने परफेक्ट फिगर और अपनी फिटनेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, एक्ट्रेस एक बार फिर से अपने कपड़ों और लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। 

विज्ञापन

दिशा पाटनी - फोटो : social media
गंगा आरती के दौरान दिशा ने पहना क्रॉप टॉप
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस वाराणसी पहुंची थीं। जहां पर वह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो गई हैं। दिशा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची हुई हैं। इस दौरान वह मंदिर और गंगा आरती में शामिल हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गंगा आरती के दौरान दिशा पाटनी क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने उसके ऊपर से शॉल ओढ़ा हुआ है और टॉप के साथ जीन्स पहनी है। एक्ट्रेस के हाथों में आरती की थाली है और वह इसी आउटफिट में गंगा आरती कर रही हैं, जो कि लोगों को जरा भी रास नहीं आ रहा है। 



Leo: 'लियो' को पैन-इंडिया फिल्म नहीं बनने देना चाहते थे विजय, जानें कैसे बदला अभिनेता का मन
विज्ञापन

दिशा पाटनी - फोटो : social media
यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
वीडियो के अलावा एक्ट्रेस की मंदिर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यूजर्स जिस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जब पू बनी पार्वती। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे पता है कि यह बुरा है, लेकिन मैं उम्मीद कर रहा था कि वह कुछ ऐसा पहनेगी जो उसे वहां नहीं पहनना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या इसने क्रॉप टॉप पहना है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस के इस लुक से लोग खासे नाराज नजर आए है। लोगों को दिशा का मंदिर में और गंगा आरती के दौरान क्रॉप टॉप पहनना पसंद नहीं आया है। 

टिम कुक के साथ KKR vs DC मैच एंजॉय करती दिखीं सोनम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें