फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा ने कहा 'सांप तो काटेगा ही',विवादित ट्वीट्स पर जानें ये 10 बातें

Sun, 30 Apr 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स और बयानों के कारण खबरों में रहते हैं। हाल ही में वह फिल्म अवॉर्ड्स और आमिर खान पर किए गए ट्वीट्स की वजह से चर्चा में आए थे। राम गोपाल वर्मा ने अब अपनी सभी कंट्रोवर्सी पर खुल कर बोला है।
विज्ञापन


कोईमोई वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने विवादित ट्वीट्स से लेकर अपनी आने वाली फिल्मों सभी पर बात की।

1. राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट्स को लेकर कहा कि लोगों को इसकी आदत हो गई है और किसी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

2. उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने ट्विटर पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को गाली दी थी जिसके बावजूद उन्होंने 'सरकार 3' में काम किया। 'लोगों को मालूम है कि मैं ऐसा ही हूं। सांप का काम काटना है, तो वह काटेगा ही।'

3. जब उनसे पूछा गया कि उनके ट्वीट्स का असर उनकी फिल्मों पर नहीं होता तो उन्होंने कहा कि लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ट्विटर उनके लिए केवल विचार व्यक्त का एक माध्यम है।
विज्ञापन


4. उनकी 'सरकार 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। कहा गया था कि फिल्म बाल ठाकरे के जीवन पर बनी है। इस पर राम गोपाल वर्मा ने कहा फिल्म का उनसे कोई लेना-देना नहीं है लेकिन सरकार का किरदार उनसे इंसपार्यड जरूर है।

5. टाइगर श्रॉफ को लड़कियों जैसा कहने पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में माफी मांग चुके हैं और अब इसपर कुछ नहीं बोलेंगे।

6. टाइगर श्रॉफ पर किए गए ट्वीट से उनके और श्रॉफ परिवार के रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है।

7. 'सरकार 3' परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना की 'मेरी प्यारी बिंदू' के साथ रिलीज हो रही है। इस पर वर्मा ने कहा कि उनका काम केवल फिल्में बनाना है, वितरण के बारे में वह नहीं सोचते।

8. राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि सरकार के अलावा उन्हें अमिताभ के साथ बाकी फिल्मों में काम करने का पछतावा है। इस बयान पर उन्होंने कहा कि बाकी फिल्मों में अमिताभ का किरदार इतना शक्तिशाली नहीं था।
विज्ञापन


9. अपनी फिल्मों के बारे में राम गोपाल वर्मा ने बताया कि उनकी हिट फिल्में उन्हें कम पसंद आती हैं।

10. राम गोपाल वर्मा ने ये भी कहा कि लोग उनके ट्वीट्स पर काफी बवाल करते हैं लेकिन ये नहीं जानते कि वह सबसे ज्यादा मजाक खुद का बनाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें