देसी मूवी फैक्ट्री का इंस्टाग्राम पोस्ट
देसी मूवी फैक्ट्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लैप बोर्ड की तस्वीर दिखाी दे रही है, जो साफतौर शूटिंग लोकेश की लग रही है। सामने समुद्र के अलावा एक बड़ा ब्रिज भी दिखाई दे रहा है। इस क्लैप बोर्ड पर लिखा है पहले दिन के पहले शॉट का पहला टेक। इसके साथ फिल्म मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'संगीत चार्ट पर धूम मचाने के बाद, सिनेमा की दुनिया में अपना पहला कदम रखने की घोषणा करते हुए हमें बहुत गर्व हो रहा है> सीटी, ताली, मसाला, संगीत, रोमांस के साथ हम अंशुल गर्ग की “प्रोडक्शन नंबर 1” प्रस्तुत करते हैं, जिसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं, जिसे मिलाप मिलन जावेरी ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं और सह-लेखक मुश्ताक शेख हैं। यह 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
सेलेब्स ने हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा को दी फिलम की बधाई
आज कुछ ही देर पहले हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म की शूटिंग के पहले शैड्यूल की जानकारी फिल्म निर्माताओं ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है, जिसके बाद इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने फिल्म के कलाकारों की शूटिंग शुरू होने की बधाई दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने पोस्ट में लिखा, 'बधाई हो सोनम बाजवा, मिलाप, राघव शर्मा और अंशुल गर्ग को'। जैकलीन के अलावा अमायरा दस्तूर ने भी इस पोस्ट पर बधाई देते हुए फायर इमोजी बनाए हैं।
यह भी पढ़ें:
JAAT 2: जाट की सफलता के बाद माइथ्री मूवी मेकर्स का बड़ा एलान, लेकर आएंगे 'जाट 2', क्या होगी स्टार कास्ट..