फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ: 'जो हमेशा सपोर्ट...' अहमदाबाद कॉन्सर्ट के बाद सिंगर ने फैंस का जताया आभार, लिखा खास नोट

Sun, 22 Nov 2026 10:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर चर्चा में हैं। 
  • हाल ही में उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार कॉन्सर्ट किया। 
  • अब सिंगर ने एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इस कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन


दिलजीत ने फैंस के लिए लिखा खास मैसेज
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अहमदाबाद कॉन्सर्ट की तस्वीरें साझा कीं। फोटोज में अहमदाबाद कॉन्सर्ट की झलकियां नजर आ रही हैं।

फैंस की भीड़ से खचाखच भरा स्टेडियम, शानदार लाइट्स और धमाकेदार शो की कुछ यादगार तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'अहमदाबाद आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। अपने फैंस से बहुत प्यार करता हूं। जो हमेशा सपोर्ट करते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, वे हर हाल में मेरे साथ खड़े रहते हैं।'
Trending Videos

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
फैंस ने लुटाया प्यार
सिंगर ने आगे नरेंद्र मोदी स्टेडियम का जिक्र करते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का भी जिक्र किया। दिलजीत के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि सिंगर अपने इंडिया टूर के जरिए देश के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं। उनके कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में फैंस पहुंच रहे हैं।

देखें दिलजीत की पोस्ट-
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
कहां होगा अगला कॉन्सर्ट? 
  • दिलजीत दोसांझ फिलहाल 'ऑरा इंडिया टूर 2026' पर हैं। 
  •  टूर शुरुआत दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से 30 अक्तूबर को हुई थी। 
  • सिंगर का अगला कॉन्सर्ट 27 नवंबर को मुंबई में होगा। 
  • यह टूर 19 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने रोकने के बाद भी किया किस, वायरल हुआ सिंगर का रिएक्शन; देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें