फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खतरे से बाहर हैं दिलीप कुमार

Tue, 17 Sep 2013 12:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता दिलीप कुमार अब खतरे से बाहर हैं। उनकी हालत स्थिर है। हालांकि वह अभी आईसीयू में ही हैं।
विज्ञापन


अभिनेता दिलीप कुमार को चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। उनके स्वास्थ में तेजी से सुधार हो रहा है। अब उनको खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

सोमवार को उनकी हालत पहले से बेहतर हुई है। हालांकि दिलीप कुमार अभी भी आईसीयू में ही हैं। उन्हें जल्द ही आईसीयू से बाहर निकाला जाएगा।

दिलीप कुमार और सायरा बानो के मैनेजर मुर्शिद के अनुसार रविवार सुबह से ही दिलीप कुमार बेचैनी महसूस कर रहे थे। इसके बाद सायरा बानो उन्हें घर के नज़दीक बांद्रा में मौजूद लीलावती अस्पताल ले गईं। जहां दिलीप कुमार की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है।

उम्मीद है कि एक-दो दिन में ही दिलीप कुमार डिस्चार्ज हो जाएंगे। अब वह अपने देखने आने वालों से अच्छी तरह से बातचीत कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें