फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अपडेट: ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं दिलीप कुमार, डॉक्टर ने दी जानकारी

Tue, 08 Jun 2021 11:30 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार यानी छह जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
दिलीप कुमार - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार यानी छह जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर जलील पारकर ने मंगलवार को उनका हेल्थ अपडेट दिया है। उनके फैंस यह जानकर खुश हैं कि अभिनेता की हालत पहले से बेहतर स्थिति में हैं। डॉ जलील पारकर ने बताया है कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, लेकिन वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन


इससे पहले डॉक्टर जलील पारकर ने बताया था कि उन्हें बाईलेटरल प्ल्यूरेल इफ्यूजन की समस्या हुई। दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया, हालांकि वो स्थिर हैं। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर अभिनेता को लेकर कई तरह की अफवाह भरी बातें सामने आ रही थी। इसे देखते हुए अब डॉ।  पारकर का बयान आया है।



इसके पहले दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया था कि, 'किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साहब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें 2-3 दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।'
विज्ञापन


दिलीप साहब के भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि अभिनेता को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। सायरा बानो ने लोगों से अपील की थी कि कृपया साहब के लिए दुआएं करते रहिए और आप भी सुरक्षित रहिए। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें