दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : ट्विटर-@TheDilipKumar
इसके अलावा दिलीप कुमार ने एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी पसंदीदा गुलाबी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दिलीप कुमार अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए दिलीप कुमार ने लिखा है- "गुलाबी, पसंदीदा शर्ट, ऊपर वाले की कृपा हमेशा हमारे ऊपर बनी रहे।"
दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर पाकिस्तान के पेशावर में हैं। यहीं दिलीप कुमार का जन्म हुआ था और बचपन बीता था।पाकिस्तान के पुरातत्व विभाग ने कहा है दोनों कलाकारों के बंद पड़े घरों को संरक्षित कर उनमें संग्रहालय बनाया जाएगा जहां इन कलाकारों के अलावा, एक अन्य प्रमुख बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से संबंधित वस्तुएं भी संरक्षित की जाएंगी। पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉक्टर अब्दुल समद ने पेशावर के आयुक्त को एक पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि विभाग इन स्थानों को 'संरक्षित' घोषित करना चाहता है।