फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लासगो फिल्म सिटी में 'बेल बॉटम' की शूटिंग खत्म, अगले शेड्यूल के लिए लंदन रवाना हुए सितारे

Tue, 29 Sep 2020 05:45 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
बेल बॉटम - फोटो : Instagram: @akshaykumar
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के चर्चित सितारे अक्षय कुमार, वाणी कपूर और लारा दत्ता कोरोना महामारी में अपनी नई फिल्म शुरू करके इसका पहला शेड्यूल खत्म कर देने वाले पहले कलाकार बन गए है। ये फिल्म है, ‘बेल बॉटम’ और इसकी शूटिंग के लिए फिल्म निर्माता वाशू भगनानी पूरा एक चार्टर्ड प्लेन भरकर लोगों को मुंबई से ग्लासगो फिल्म सिटी ले गए थे। फिल्म के कलाकार अब अगले शेड्यूल के लिए लंदन रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


ग्लासगो फिल्मसिटी ब्रिटेन में हैं और यहां फिल्म शूटिंग करने वालों को काफी सहूलियतें स्थानीय प्रशासन देता है। बताया यही जा रहा है कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ को भी ग्लासगो की फिल्मसिटी ने रहने, खाने और यातायात जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई हैं। जिस तरह से फिल्म ‘बेलबॉटम’ की पूरी टीम ने कोरोना का खतरा लेकर वहां जाकर फिल्म की शूटिंग की, उसके बारे में ये भी चर्चा है कि फिल्म को स्थानीय प्रशासन मोटी आर्थिक सहायता भी दे सकता है।

फिल्म ‘बेलबॉटम’ एक विमान अपहरण की कहानी है जिसमें सवार लोगों की जान बचाने के मिशन पर ये फिल्म बनी है। कहने को तो ये कहानी काल्पनिक है, लेकिन इसका संबंध एक असली घटना से भी जोड़ा जा रहा है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इसके निर्माता वाशू भगगानी अपनी एक फिल्म ‘कुली नंबर वन’ सीधे ओटीटी को बेच चुके हैं। ये फिल्म उनकी इसी नाम की गोविंदा व करिश्मा कपूर के साथ बनी फिल्म का रीमेक है। ओरीजनल और रीमेक दोनों के निर्देशक डेविड धवन ही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें