फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: 'आई लाईक इट' इस गाने में जान नहीं है!

Tue, 15 Jan 2019 09:55 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Himanshi Khurana - फोटो : social media
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू – आई लाइक इट (म्यूजिक वीडियो)
विज्ञापन

कलाकार – हिमांशी खुराना (गायक), गैरी (गीतकार), गिल साब (संगीतकार)। निर्माता – बंटी बैंस।
यूट्यूब चैनल – ब्रैंड बी


म्यूजिक कंपनियों के लिए आने वाले दिन संकट के हैं, ये तो अब डिजिटल की मेट्रो शहरों के बाद छोटे शहरों, कस्बों और गांवों तक होती पहुंच से तय होता दिख रहा है। लेकिन, इस डिजिटल क्रांति के नुकसान भी हैं। म्यूजिक कंपनी के साथ दिक्कतें ये थीं कि इन तक हुनरमंद गायकों की पहुंच मुश्किल थी। डिजिटल पर कोई छन्नी न होने से ये हो रहा है कि हर कोई सिंगर बन बैठा है।

यूट्यूब चैलन ब्रैंड बी पर हिमांशी खुराना का गाना रिलीज किया गया है। अब भी कम लोगों को ही पता होगा कि सलमान खान और उनके जैसे दूसरे सितारे जब कोई गाना गाते हैं तो उसे म्यूजिक के हिसाब से सुधारने के लिए भी सॉफ्टवेयर है। ऑटो ट्यूनर नाम का ये सॉफ्टवेयर किसी भी बेसुरे गायक को सुर में लाने का दम रखता है ये अलग बात है इससे निकलने के बाद आवाज ही ओरीजनल नहीं रह जाती। पर ओरीजनल की आज के जमाने में पड़ी किसी है। कुछ तुक मिलाते बोल हैं। बीच में अंग्रेजी लाइनों के झोल हैं और बस म्यूजिक वीडियो की दुनिया गोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशी खुराना का ये गाना मुंबई की एक डिजिटल कंपनी के बॉट्स के जोर पर यू ट्यूब के तमाम गानों के बीच ट्रेंड कर रहा है। लेकिन, इसमें ट्रेंडिंग जैसा कुछ दिखता नहीं है। न गाने में दम है, न गायिकी में और न ही इसके संगीत में। हां, म्यूजिक वीडियो की पैकेजिंग अच्छी है। हिमांशी खुराना खुद भी अलबम में है लेकिन उन पर निगाहें ज्यादा देर इसकी एडीटिंग टिकने नहीं देती। दो तीन बैकग्राउंड डांसर्स के सहारे वीडियो को दर्शनीय बनाने की कोशिश की गई है पर म्यूजिक अलबम असर छोड़ने में फिर भी नाकाम ही रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें