फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिबाकर पर आ सकती हैं मुश्किलें, दो फिल्मों की आगे बढ़ सकती है रिलीज डेट

Mon, 22 Oct 2018 11:53 AM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
dibakar banarjee
विज्ञापन

इश्कजादे बनाने वाली कंपनी यशराज फिल्म ने दो फिल्मों संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट को एक बार फिर से आगे बढ़ाने का मन बना लिया है। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है।

विज्ञापन


उनकी खोसला का घोसला ;2006 तथा लव सेक्स और धोखा ;2010 को छोड़ दें तो ओय लकी लकी ओय ;2008 समेत पिछली दो फिल्में शंघाई ;2012 और डिटेक्टिट ब्योमकेश बक्शी ;2015 टिकट खिड़की पर सुपरफ्लॉप थीं।

ऐसे में संदीप और पिंकी फरार का आगे बढ़ना उनके लिए भी झटका है। पहले यह फिल्म अगस्त में रिलीज होनी थी परंतु अब निर्माता इसे 2019 में रिलीज करना चाहते हैं। इसकी वजह है मी टू कैंपेन।
विज्ञापन

 

निर्माताओं को डर है कि अगर फिल्म को इस समय लाया गया तो दिबाकर के खिलाफ 2011 में सामने आया यौन उत्पीड़न का मामला फिर उठ सकता है। अभिनेत्री पायल रोहतगी ने तब आरोप लगाया था कि दिबाकर ने एक फिल्म में कास्टिंग के बहाने उनका फायदा उठाने की कोशिश की थी।

 

विज्ञापन

क्या फिल्म में से दिबाकर बनार्जी को हटाया भी जा सकता है

पायल के मुताबिक एक मुलाकात में दिबाकर उनसे स्कर्ट उठा कर पेट दिखाने को कहा था। इधर यशराज फिल्म ने जब स्पष्ट किया है कि यौन उत्पीड़न को लेकर उसकी नीतियां सख्त है तो ऐसे में लोगों की नजर इस पर भी है कि वह फिल्म को लेकर अंतिम निर्णय क्या लेते हैं।

सवाल यह भी है कि क्या फिल्म में से दिबाकर बनार्जी को हटाया भी जा सकता है उस समय भले ही इंडस्ट्री के लोगों ने दिबाकर के विरुद्ध आरोपों पर पायल का साथ नहीं दिया था परंतु सोशल मीडिया के इस दौर में तय है कि मामला उठते ही बनर्जी को मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारों के अनुसार एक बड़ी हिट को तरस रहे अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के लिए भी संदीप और पिंकी फरार का रिलीज डेट में फंसना अच्छी खबर नहीं है। लेडीज वर्सेज रिक्की बहल इश्कजादे तथा शुद्ध देसी रोमांस से बढ़िया शुरुआत करने वाली परिणीति को एक सफल हिट फिल्म की तलाश है वहीं अर्जुन का करियर भी उतार.चढ़ाव वाला है। उनको तेवर हाफ गर्लफ्रेंड मुबारकां और का एंड के बाद अब एक हिट की तलाश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें