फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया शादी का कार्ड, अगले महीने रणवीर की दुल्हन बनेंगी दीपिका

Mon, 22 Oct 2018 05:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Deepika Padukone
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी के अटकलों पर आखिर दीपिका ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए विराम लगा दिया। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने फेसबुक पेज अपनी शादी का कार्ड पोस्ट किया है। पोस्ट के मुताबिक इन दोनों की शादी 14 नवंबर और रिसेप्शन 15 नवंबर को तय हुअा है। बता दें कि शादी का यह कार्ड सफेद और गोल्डन कलर का है। 
विज्ञापन




विज्ञापन


दीपिका-रणवीर की शादी के कार्ड पर लिखा है, "इतने सालों में आपने जो हमें प्यार...दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।"
 

 
विज्ञापन

2013 से डेट कर रहा है ये कपल

ranveer and deepika
हालांकि शादी के कार्ड में इस बात का कहीं जिक्र नहीं किया गया है कि दोनों शादी कहां कर रहे हैं। वैसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनकी शादी भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह विदेश में ही होगी।

बता दें कि दीपिका और रणवीर की जोड़ी हमेशा ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह खूब पसंद किया जाता है। वैसे खबरों की मानें तो ये कपल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। इन दोनों की कई फिल्में एक साथ आई हैं। जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इनकी गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत सुपर हिट हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें