फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया मिर्जा ने बताया क्यों कर रही हैं फिल्मों में छोटे रोल; बोलीं- ‘किरदार स्क्रीन टाइम देखकर नहीं..’

Mon, 03 Aug 2026 12:12 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Dia Mirza On Her Career:  दीया मिर्जा के हाल ही में कई प्रोजेक्ट रिलीज हुए हैं। मगर ज्यादातर फिल्मों में उनका रोल काफी सीमित रहा। अब इस मामले पर अभिनेत्री ने अपनी सोच जाहिर की है। पढ़िए क्या बोलीं एक्ट्रेस…
विज्ञापन
अभिनेत्री दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीया मिर्जा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो ब्रेक लेकर काम करना पसंद करती हैं। 2026 में वह अब तक 'अल्फा' और 'इक्का' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही उनका तीसरा प्रोजेक्ट वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' भी रिलीज होगा।
विज्ञापन

एक बातचीत में दीया ने अपने अभिनय के उतार-चढ़ाव पर रोशनी डाली। साथ ही बताया कि इन दिनों वह फिल्मों में छोटे रोल क्यों कर रही हैं।

भूमिका की लंबाई नहीं, आधार होना चाहिए
फिल्म ‘इक्का’ और ‘अल्फा’ में दीया का रोल काफी छोटा था। न्यूज 18 से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बारे में अपनी राय साझा की। दीया ने कहा, ‘किसी कहानी का हिस्सा बनने का निर्णय कभी भी भूमिका की लंबाई के आधार पर नहीं लिया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि इसका निर्धारण उस किरदार के अंदर की गहराई या सच्चाई के आधार पर होना चाहिए। 

विज्ञापन

कभी-कभी आप उस किरदार से भी आकर्षित हो जाते हैं जिसे आपको निभाना होता है और आपको लगता है कि आप उस सच्चाई को जी सकते हैं जिसे वह किरदार साकार करना चाहता है।’

अभिनेत्री दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

'ऑपरेशन सफेद सागर' में भी छोटा ही होगा किरदार
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘अपने करियर के पहले पांच साल में मैं युवा और अनुभवहीन थी और खुद को समझने की कोशिश कर रही थी। हो सकता है कि मैंने कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स को इसलिए ठुकरा दिए हो क्योंकि उनमें स्क्रीन टाइम कम थीं। लेकिन अपने करियर के पिछले 20 साल में मैंने ऐसा कभी नहीं किया।’
बताते चलें कि दीया मिर्जा 'ऑपरेशन सफेद सागर' में विंग कमांडर टोनी धनोआ की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन

अभिनेत्री दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी 'ऑपरेशन सफेद सागर'?
यह सीरीज 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन ओनी सेन ने किया है। इस सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्णव भसीन और अमृता बागची जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें