फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोग मुझे अपनाएंगे…’, 370 वाली बिरयानी कंट्रोवर्सी के बाद ऑडियंस से रूबरू हुए प्रणीत मोरे; छलक गया दर्द

Mon, 03 Aug 2026 12:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pranit More Started Stand-Up Comedy Shows After Controversy: 370 वाली बिरयानी कंट्रोवर्सी से उबरने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने फिर से कॉमेडी शो में लोगों को हंसाना शुरू किया है। उनके एक हालिया शो का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह अपने तकलीफ को बयां कर रहे हैं। 

विज्ञापन
प्रणीत मोरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो महीने पहले सोशल मीडिया पर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो की एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें एक दर्शक महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कह रहा है। इस बात पर उसे टोकने की बजाय प्रणीत मोरे बस हंस रहे थे। यही बात सोशल मीडिया पर मौजूद सक्रिय महिलाओं, लड़कियों को चुभ गई। इस वजह से कॉमेडियन प्रणीत की खूब ट्रोलिंग हुई। आगे चलकर पुलिस में मामला दर्ज भी हुआ। इस मुश्किल वक्त का सामना करने के बाद अब प्रणीत मोरे फिर से स्टैंडअप कॉमेडी करने लगे हैं। हालिया एक शो में उन्होंने ऑडियंस के सामने अपना दर्द बयां किया। 

अपनी ऑडियंस से कही एक जरूरी बात 

विज्ञापन

एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है, यह जॉर्जिया में प्रणीत मोरे के शो की है। कुछ दिन पहले ही यह शो उन्होंने किया है। इसमें वह दर्शकों से कहते हैं, ‘जब मैं स्टेज पर आया तो मुझे लगा कि क्या आप लोग मुझे अपनाएंगे। मुझे बहुत अच्छा लगा कि आप लोग बहुत सपोर्टिव थे, जो भी चीजें हुईं उसके बाद भी। इतनी सारी चीजें हो गईं। 
वह आगे कहते हैं, ‘मैंने स्टैंडअप शुरू इसलिए नहीं किया था कि पैसे आएंगे या फेमस हो जाऊंगा। मैं जो जॉब करता था उसके बाद मैं स्टैंडअप में आया क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती है। हमेशा यही पॉइंट था कि इससे लोगों को भी खुशी मिली। 
विज्ञापन

थोड़ा भावुक होकर प्रणीत मोरे कहते हैं, ‘मुझे फिर से चांस देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बहुत शो किए हैं मैंने। यह शो और आप लोग मुझे हमेशा याद रहोगे।’ 

विज्ञापन

प्रणित मोरे - फोटो : इंस्टाग्राम@rj_pranit

मां की सलाह को अमल में लाए प्रणीत मोरे 
प्रणीत मोरे ने कंट्रोवर्सी के बाद काफी मुश्किल वक्त देखा। उस समय मां की सलाह ही उनके काम आई। वह कहते हैं, ‘मेरी मम्मी ने मुझे एक ही बात बोली कि तूने गलती की और सॉरी बोल दिया। यह सब तेरे बिहेवियर से दिख जाएगा। मां ने यह भी कहा कि 'सब लोगों से गलतियां होती हैं। क्या तुममें से कोई ऐसा है जिसने कभी गलती न की हो? अगर ऐसा होगा तो फिर मैं यह सब नहीं करूंगा।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें