फिल्म 'नादानियां' को लेकर ट्रोल हुए इब्राहिम अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
दीया बोलीं मेंटल हेल्थ पर होता है असर
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने हाल ही में इब्राहिम अली और खुशी कपूर को सपोर्ट किया। दरअसल, इन स्टार किड्स की फिल्म ‘नादानियां’ में एक्टिंग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब ट्रोलिंग की थी। बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में दीया मिर्जा कहती हैं, ‘मेरा मानना है किसी को भी पर्सनल लेवल पर टारगेट नहीं करना चाहिए। माना सबको अपनी राय रखने का हक है लेकिन इसकी भी एक सीमा होता है। इससे लोगों की मेंटल हेल्थ पर असर होता है। वो (इब्राहिम और खुशी) यंग एक्टर्स है, उन्हें इस तरह से अटैक करना ठीक नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें:
Dia Mirza: 'रिया चक्रवर्ती से लिखित मांफी मांगे', दीया मिर्जा ने सुशांत केस पर दिया रिएक्शन
शुरुआती करियर का जिक्र किया
एक हालिया इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने कहा था, ‘जब सोशल मीडिया नहीं था, तब कई एक्टर्स ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया, उन्हें खुद में सुधार करने का समय भी मिला। हम सबको शुरुआत में बहुत घबराहट होती थी लेकिन तब इस तरह से टारगेट नहीं किया जाता था।’
ये खबर भी पढ़ें:
Kaafir: फिल्म के रूप में तैयार की जा रही वेब सीरीज 'काफिर', एक बार फिर दिखेगी कैनाज अख्तर की भावुक कहानी
जुगल हंसराज संग नजर आईं दीया
फिल्म ‘नादानियां’ में दीया मिर्जा की जोड़ी जुगल हंसराज के साथ बनीं। फिल्म में वे इब्राहिम अली खान के किरदार के माता-पिता बने थे। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया। फिल्म की कहानी और स्टार किड्स की एक्टिंग दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।