सर्जरी के बाद पहली बार हुए स्पॉट
अभिनेता सुनील ग्रोवर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत भी की। मीडिया कर्मियों ने जब अभिनेता से पूछा कि वह कैसे हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं अब ठीक हूं।" इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। इस वीडियो में सुनील अपनी कार से एयरपोर्ट पर उतरते दिख रहे हैं, उन्होंने ब्लैक कलर के लोअर पर वाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने बीज कलर की जैकेट भी कैरी की हुई थी। इसमें उनके हाथ में एक ट्रॉली भी नजर आ रही है।
एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हुई थी सर्जरी
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को हार्ट में ब्लॉकेज की तकलीफ होने के बाद मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हार्ट की कई बाइपास सर्जरी की गई थी, जिसके कुछ दिनों बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने अपने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए ट्वीट किया था कि, "भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया है, मेरी चल रही है हीलिंग, आप सबकी दुआओं के लिए, कृतज्ञता है मेरी भावना। ठोको ताली।"
अपनी कॉमेडी से पाई पहचान
सुनील ने अपनी कॉमेडी टाइमिंग से सबको खूब हंसाया है। वह अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीत लेते हैं। वह आखिरी बार अपनी वेब सीरीज 'सनफ्लावर' में नजर आए थे।